नौ वर्ष बाद परिवार से मिले भोपाल के बद्रीनाथजी

ग्वालियर। कड़ाके की ठंड में प्रातः लगभग 4 बजे हजीरा क्षेत्र में सेवा साथी आयुष गोस्वामी को एक व्यक्ति मात्र दो कपड़ों में ठिठुरते हुए अत्यंत दयनीय अवस्था में दिखाई दिए। आयुष उन्हें तत्काल स्वर्ग आश्रम ले आए। आश्रम में सेवा एवं उपचार के दौरान उन्होंने अपना नाम बद्री, निवासी भोपाल बताया।

आश्रम स्वर्ग सदन में एमिटी विश्वविद्यालय के इंटर्न विद्यार्थी सेवा एवं काउंसलिंग हेतु आते हैं। छात्रा शांभवी किशोर एवं श्रेया कोकिवार द्वारा गहन संवाद और काउंसलिंग के दौरान बद्रीनाथ ने बताया कि वे भोपाल के कोलार रोड चीचली बैरागढ़ स्थित गरीब नगर में संचालित संस्कार स्कूल में कार्यरत थे। गूगल के माध्यम से संस्कार स्कूल के प्रबंधन से संपर्क किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने पुराना रिकॉर्ड खंगाल कर परिवार से संपर्क स्थापित किया।

नौ वर्षों से लापता बद्री के जीवित मिलने का समाचार पाकर परिवार भाव-विभोर हो उठा। बद्री की दोनों बहनें सुंदरी और ज्योति एवं जीजाजी उन्हें लेने आश्रम पहुँचे। उनके खोने के दुःख में पिता का देहांत हो चुका था। बड़ी बहन सुंदरी ने बताया कि वर्ष 2017 में बद्री गेहूं लेने अपने गाँव गए थे, किंतु वापस नहीं लौटे। परिवार ने अथक प्रयास किए, थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई, परंतु उनका कोई सुराग नहीं मिला।

परिवार के सभी सदस्य उन्हें स्नेह करते थे और प्रतिदिन ईश्वर से उनके सकुशल लौटने की प्रार्थना करते थे। प्रभु की कृपा से वह प्रार्थना पूर्ण हुई। नौ वर्ष बाद बद्री आज अपनी बहनों के साथ सुरक्षित घर लौट गए।

Next Post

शराबी युवक ने चौक पर लोगों से जबरन पैसों की मांग की, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Tue Feb 17 , 2026
छतरपुर। नगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित छत्रसाल चौक पर बीते दिनों एक शराबी युवक द्वारा लोगों से पैसों की मांग करते हुए हंगामा करने का मामला सामने आया था। आरोपी ने राहगीरों और आसपास के दुकानदारों से जबरन पैसे मांगते हुए क्षेत्र में काफी देर तक उत्पात मचाया, […]

You May Like