वार्ड 43 में डेकोरेटिव लाइटों का लोकार्पण, जगमगाया नगरीय क्षेत्र

सिंगरौली: नगरीय क्षेत्र की प्रकाश व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए निगर पालिक निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 43 लगाई गई, डेकोरेटिव लाईट लोकार्पण विगत दिवस सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, ननि महापौर रानी अग्रवाल के मुख्य अतिथि एवं ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय के विशिष्ट अतिथि में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य खुर्शीद आलम ने की।
इस अवसर विधायक ने कहा कि नगरीय क्षेत्र के सभी नागरिकों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हम हमेशा संकल्पित हैं।

उन्होंने कहा कि नगर विकास में कही कोई कोर कसर नही छोड़ी जायेगी। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नगर निगम समस्त वार्डो में मूल भूत आवश्यकताओं को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर कार्य करायें जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज वार्ड वासियों को डेकोरेटिव लाईट की सौगात मिली, आवश्यकता अनुसार वार्ड के विकास कार्यो को और गति दी जायगी। कार्यक्रम के दौरान ननि अध्यक्ष ने कहा कि नगर क्षेत्र का चहुमुखी विकास हम सब की जबावदेही है। नगर निगम के सभी वार्डो में विकास के कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराये जा रहे उन्होंने कहा कि अब इन लाइट्स के लगने से पूरा क्षेत्र जगमगाएगा और स्थानीय लोगों को अब रात्रि के समय अंधेरे और असुरक्षा की चिंता से मुक्ति मिलेगी । अब प्रकाश की सुंदर व्यवस्था होने से सभी का आवागमन सुगम होगा । इस अवसर पर मेयर इंन काउंसिल के सदस्य शत्रुघ्न लाल लाल शाह, श्यामला देवी, अंजना शाह, पार्षद आशीष बैस सहित भारी सख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

Next Post

अजित पवार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न

Thu Jan 29 , 2026
बारामती, 29 जनवरी (वार्ता) महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का गुरुवार को यहां विद्या प्रतिष्ठान के मैदान में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हजारों लोगों की उपस्थिति के बीच अजित पवार के बेटों पार्थ पवार और जय पवार ने अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कीं। इस […]

You May Like

मनोरंजन