ज़ाकिर खान ने दिल्ली में शुरुआती संघर्ष के अनुभव साझा किए

मुंबई, 02 अक्टूबर (वार्ता) कॉमेडियन और अभिनेता ज़ाकिर खान ने नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो ‘डबल डेट’ में इंदौर से दिल्ली आने और राजधानी में अपनी पहचान बनाने के दौरान मिले अनुभवों को साझा किया।ज़ाकिर ने कहा कि दिल्ली आने पर उन्हें बड़ा सांस्कृतिक बदलाव महसूस हुआ। लोगों के लिए किसी व्यक्ति का रंग-रूप और पहनावा काफी मायने रखता था और खुद को स्थापित करने तक उन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाता था। उन्होंने कहा कि बातचीत के अंदाज से कई बार सामने वाले को छोटा महसूस कराया जाता था, ऐसा अनुभव उन्होंने दिल्ली में किया, इंदौर में नहीं।

उन्होंने कहा कि संगीत और क्रिकेट के प्रति वह काफी जुनूनी हैं, लेकिन इन विषयों पर ज्यादा बात करने से बचते हैं। उनके दादाजी ने उन्हें सिखाया था कि किसी चीज को लेकर बहुत ज्यादा जुनूनी हों तो चुप रहना चाहिए, क्योंकि जरूरी नहीं कि सामने वाला भी उसमें उतनी ही दिलचस्पी रखता हो।
बातचीत के दौरान नेहा धूपिया ने मजाक में पूछा कि क्या वह दिल्ली की लड़कियों को लेकर जुनूनी नहीं हैं, जिस पर ज़ाकिर ने सीधे कहा, “नहीं।” शो में पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान भी शामिल हुए। दोनों ने अपने जीवन, करियर और निजी अनुभवों से जुड़े कई दिलचस्प पहलुओं पर खुलकर बातचीत की। ‘डबल डेट’ का यह एपिसोड नेहा धूपिया के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है।

.....

Next Post

ओबीसी के लिए जनगणना में अलग कॉलम जोड़ने की मांग, प्रांतीय कुशवाह महासभा ने सौंपा ज्ञापन

Fri Oct 2 , 2026
भिण्ड: वर्ष 2027 में होने वाली जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग की अलग से गणना और जनगणना प्रपत्र में ओबीसी का पृथक कॉलम जोड़ने की मांग को लेकर प्रांतीय कुशवाह महासभा जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह कुशवाह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर प्रतिनिधि एवं एसडीएम […]

You May Like