यादें में डॉ. देव के सामने दोहरी चुनौती

मुंबई,02 अक्टूबर (वार्ता) सोनी सब के शो ‘यादें’ में डॉ. देव (इक़बाल खान) की जिंदगी में एक साथ कई मुश्किलें सामने आने वाली हैं। डॉ. सृष्टि (गुलकी जोशी) से विवाद के बाद उनके किलारी गांव छोड़कर मुंबई लौटने के फैसले से डॉ. देव अपने परिवार को लेकर चिंतित हैं। इसी बीच मेडिकल लाइसेंस बचाए रखने के लिए उन्हें 15 दिनों के भीतर किलारी आरोग्य केंद्र में 50 मरीजों का पंजीकरण कराना है। गांव वालों के इलाज को लेकर भरोसा नहीं करने के कारण उनके लिए यह लक्ष्य हासिल करना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

इक़बाल खान ने कहा कि डॉ. देव को परिवार को एकजुट रखने के साथ गांव वालों का विश्वास भी जीतना है। उन्होंने कहा, “एक अभिनेता के तौर पर, डॉ. देव के संवेदनशील पक्ष को निभाना मेरे लिए बेहद संतोषजनक अनुभव रहा है। डॉ. देव हमेशा दूसरों के लिए खड़े रहते हैं, लेकिन इस बार उन्हें खुद किसी के सहारे की जरूरत है।” ‘यादें’ का प्रसारण हर सोमवार से शनिवार रात आठ बजे सोनी सब पर किया जाता है।

.....

Next Post

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा अभियान’ में मंत्री धर्मेंद्र सिंह शामिल

Fri Oct 2 , 2026
दमोह: प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास व धर्मस्व राज्यमंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बड़ी खेरमाता परिसर, तेंदूखेड़ा में स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर उन्होंने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया Facebook Share on X […]

You May Like