जबलपुर: शहपुरा थाना अंतर्गत ग्राम भीटा मेंं एक बदमाश ने पति-पत्नी के साथ मारपीट कर घर में आग लगा दी इसके अलावा महिला की बालियां भी छीन ली लेकिन पुलिस ने मामूली धारा के तहत मामला बनाया। पीडि़त परिवार ने अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।रेखा मेहरा पति अटठू मेहरा 30 वर्ष निवासी ग्राम भीटा शिवनगर शहपुरा ने शिकायत में बताया कि 13 जून को गांव में रहने वाला सोबू ठाकुर को घर के सामने शराब पीने से मना किया था। इसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट की थी। पति ने विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की थी।
इसके साथ ही उसकी बालियां खींच ली थी। साथ ही घर में तोडफ़ोड़ कर आग लगा दी थी इसके बाद जान से मारनेे की धमकी देकर भाग गया। शहपुरा थाने में शिकायत की। शहपुरा पुलिस ने मामले को मामूली धाराओं के तहत दर्ज करते हुए न्यायालय जाने की सलाह देकर वापिस भेज दिया था। इसके बाद जब से आरोपी आए दिन धमका रहा है जब वे पुन: शिकायत करने गई तो एसआई दिनेश सिंह ने भी उसके साथ अभद्रता करने के साथ मारपीट की है। पीडि़ता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
