एम्बुलेंस ले जाने की बात पर चालक से की मारपीट

इंदौर: चंदननगर थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल परिसर में एम्बुलेंस ले जाने की बात पर तीन लोगों ने चालक के साथ गाली गलौज कर मारपीट की. पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
रामानंद नगर में रहने वाले 44 वर्षीय रामनिवास कनेरे ने पुलिस को कि शिकायत में बताया कि वह अपनी एम्बुलेंस लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे. वहां एक मरीज के परिजन ने उनसे एम्बुलेंस ले जाने के लिए बात की थी. वह एम्बुलेंस ले जाने लगे तो दूसरी एम्बुलेंस चलाने वाले भूरा प्रजापत, आकाश सैनी और हेमराज ने उन्हें रोककर पूछा कि वह एम्बुलेंस क्यों ले जा रहे हैं. रामनिवास ने परिजन से बात होने की जानकारी दी तो तीनों गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर लात-घूंसों से मारपीट की. थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

मकान के विवाद में बुजुर्ग महिला से की मारपीट

Mon Oct 12 , 2026
इंदौर. चंदननगर थाना क्षेत्र के राजनगर में मकान के विवाद को लेकर 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस ने बहू, बेटे और नाती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. राजनगर में रहने वाली मांगीबाई गोयल ने शिकायत में बताया कि […]

You May Like

Play sound