इंदौर. चंदननगर थाना क्षेत्र के राजनगर में मकान के विवाद को लेकर 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस ने बहू, बेटे और नाती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
राजनगर में रहने वाली मांगीबाई गोयल ने शिकायत में बताया कि मकान की बात को लेकर उनकी बहू राजकुमारी गोयल, बेटे संतोष गोयल और नाती आनंद गोयल ने गाली-गलौज शुरू कर दी. उन्होंने गाली देने से मना किया तो तीनों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उनके बाएं कंधे और दोनों हाथों में चोट आई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. थाना प्रभारी तिलक करोले ने बतायाकि फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
Next Post
सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले : न्यायमूर्ति सूर्यकांत
Mon Oct 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (वार्ता) देश के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने इंडिया गठबंधन के सांसदों से मुलाकात करने से इनकार करते हुए सोमवार को कहा है कि उच्चतम न्यायालय के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं और हर भारतीय नागरिक को न्यायालय का रुख करने का अधिकार है। न्यायमूर्ति […]

You May Like
-
5 months ago
तालाब में डूबे इरावत का भी शव मिला