केरवा डैम में तैरता मिला छात्रा का शव, जांच में जुटी रातीबड़ पुलिस

भोपाल। केरवा डैम में एक कालेज की छात्रा का शव का तैरता मिला. रातीबड़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया. छात्रा की शिनाख्त करते हुए पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक कोमल पाठक (22) शिव नगर में रहती थी. कोमल के परिजनों ने पुलिस की बताया कि वह कॉलेज जाने का बोलकर निकली थी. कोमल का शव मिलने पर पुलिस अनुमान लगा रही है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है. घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है. मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुट गई है.

Next Post

कर्मचारी के नाम पर कराया फर्जी लोन पास, फरार होटल संचालक की तलाश में जुटी पुलिस 

Tue Jun 23 , 2026
भोपाल। गोविंदपुरा इलाके में एक होटल संचालक पर अपने पूर्व कर्मचारियों के नाम से फर्जी लोन पास कराने का मामला सामने आया है. पूर्व कर्मचारी से समझौते के नाम पर आरोपी होटल संचालक ने बंधकर बनाकर मारपीट भी की. मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. […]

You May Like