
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में भारत की इंग्लैंड पर शानदार विजय के लिए भारतीय टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवासियों को युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन और भारत की जीत पर गर्व है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अंडर-19 क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों ने परिश्रम और राष्ट्र प्रेम दोनों का परिचय दिया है। कप्तान आयुष म्हात्रे सहित वैभव सूर्यवंशी ने भारत की जीत को आसान बनाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा की कि युवाओं की इस टीम से ही उभरते सितारे भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा भी बनेंगे और भारत की विजय यात्रा में सहभागी बनेंगे।
