निराश्रित पशुओं से लेकर आपदा प्रबंधन तक चर्चा

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरदा, बैतूल और नर्मदापुरम जिलों के कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि सड़कों पर घूम रहे निराश्रित पशुओं का त्वरित समाधान कर उन्हें गौशालाओं में भेजा जाए। उन्होंने वर्षा के दौरान बाढ़ और बीमारियों की रोकथाम हेतु प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखने, दवाइयों की उपलब्धता, बचाव इंतजाम और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। पचमढ़ी में ट्रैफिक नियंत्रण की योजना, महादेव मंदिर मार्ग की मरम्मत और ई-ऑफिस सिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एनआईसी कर्मियों की नियुक्ति के निर्देश भी दिए गए। देहदान व अंगदान करने वालों के परिजनों को 15 अगस्त व 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। कमिश्नर ने शिशु-मातृ मृत्यु दर, कुपोषण, राजस्व प्रबंधन, जल जीवन मिशन की प्रगति और खाद वितरण की भी समीक्षा की। नागद्वारी जैसे पर्वों के मद्देनजर कानून व्यवस्था पुख्ता रखने पर भी जोर दिया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन,उपायुक्त राजस्‍व गणेश जायसवाल तथा संयुक्त आयुक्त विकास जी सी दोहर ऑफलाइन उपस्थित रहे।

 

Next Post

मां नर्मदा का जल लेकर जटाशंकर पचमढ़ी की ओर कावड़िये रवाना

Tue Jul 15 , 2025
नर्मदापुरम। शहर के जटाशंकर कावड़ यात्रा समिति द्वारा मां नर्मदा के विश्व प्रसिद्ध सेठानी घाट से बाजे की धुन पर नाचते गाते सैकड़ो कावड़िया,महिला,पुरुष,बच्चे,शामिल हुए जटाशंकर कावड़ यात्रा समिति के मीडिया प्रभारी राजेंद्र मालवीय द्वारा बताया गया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सावन सोमवार के प्रथम सोमवार में मां […]

You May Like

मनोरंजन