हृदय रोग से ग्रसित 8 दिन की बच्ची को मुंबई किया गया एयरलिफ्ट

जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशन पर गंभीर हृदय रोग से ग्रसित शहडोल जिले की 8 दिन की मासूम बच्ची आयुषी रुक्मणी दाहिया को गुरूवार शाम करीब 4 बजे एयर एंबुलेंस के माध्यम से मुंबई स्थित नारायणा हॉस्पिटल एयरलिफ्ट किया गया। जहां उसका बेहतर इलाज किया जाएगा।

इस दौरान जबलपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवीन कोठारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीता उप्पल, डीईआईएम सुभाष शुक्ला, श्रीया अवस्थी, विकास श्रीवास्तव ,आरबीएसके टीम से धवल त्रिवेदी डुमना एयरपोर्ट पर उपस्थित रहे वहीं परिजनों द्वारा कलेक्टर, स्वास्थ्य विभाग एवं आरबीएसके टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

जानकारी के अनुसार बच्ची के परिजनों द्वारा जबलपुर आरबीएसके प्रबंधक से संपर्क किया गया, जिसके बाद उनके द्वारा तत्काल मेडिकल कॉलेज जबलपुर के पीडियाट्रिक हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप जैन से समन्वय स्थापित कर बच्ची की स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। इसके बाद शहडोल जिले की आरबीएसके प्रबंधक कंचन पटेल एवं नारायणा हॉस्पिटल मुंबई से संपर्क कर समस्त आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कराई गई। फिर मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना एवं पीएमजेएवाई के अंतर्गत समन्वय स्थापित कर गुरूवार को एयर एम्बुलेंस के माध्यम से बालिका को सुरक्षित रूप से मुंबई के लिए एयर लिफ्ट किया गया।

Next Post

मिनी ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत

Thu May 21 , 2026
जबलपुर। गुरूवार देर शाम को खमरिया गुरूद्वारे के पास तेज रफ्तार मिनी ट्रक के चालक ने बाइक सवार युवक को जबर्दस्त टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार गोकलपुर निवासी शेरोन स्वर्णिल चौधरी (पिता उदयराम) नामक युवक बाइक से घर लौट […]

You May Like