कबाड़ियों ने फिर काटा ओएचई, 19 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

शक्तिनगर: कबाड़ियों द्वारा सात पोलों के बीच बिछाए गए ओएचई ओवरहेड बिजली तार काट कर चोरी कर लिए जाने से करीब 19 घंटे मालगाड़ियों का परिचालन ठप रहा। खाली व कोयला भरा वैगन लेकर रेल रैक खड़ी हो गई। इसके चलते एनसीएल को लाखों की क्षति पहुंचने की बात कहीं जा रही है।एनसीएल झिंगुरदा कोयला क्षेत्र से रोजाना करीब पांच से छ: रैक कोयला विभिन्न स्थानों को भेजा जाता है। इसके लिए कोयला परियोजना से रेलवे के मुख्य लाइन तक रेल ट्रैक बिछा कर उसे ओएचई से जोड़ा गया है।

बताया जा रहा है कि बीते दिन रविवार की रात कबाड़ी गैंग ने चटका नाला व झिंगुरदा बस्ती के बीच मौजूद सात पोलों के बीच का सात सौ मीटर ओएचई तार को काट लिया। इसके चलते रेल परिचालन ठप हो गया। जानकारी के बाद कोल प्रबंधन में खलबली मच गई। बताया गया कि इससे पहले चार बार ओएचई कटने की घटना हो चुकी है। पिछले साल 7 अक्टूबर 23 अक्टूबर, 16 अक्टूबर सहित अन्य तिथियों में ओएचई काटे जाने की घटनाएं हो चुकी हैं। रविवार को ओएचई कटने से झिंगुरदह रेलवे साइडिंग में कोयला भरी एक रैक व एक खाली रैक खड़ी हो गई। कर्मचारियों ने अथक प्रयास से सोमवार शाम छ: बजे तक ओएचई सही किया, तब जाकर परिचालन शुरू हो सका। बताया जा रहा है कि झिंगुरदह से रोजाना चार रैक कोयला निकलता है।

Next Post

दिव्यांग युवक के लिए काल बना अलाव, आग तापते वक्त झुलसने से मौत

Tue Jan 20 , 2026
इंदौर: राऊ थाना क्षेत्र में ठंड से बचाव के लिए जलाया गया अलाव एक दिव्यांग युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया. आग तापने के दौरान संतुलन बिगड़ने से युवक अलाव में गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया. अस्पताल में कई दिनों तक चले इलाज के बाद […]

You May Like