दिव्यांग युवक के लिए काल बना अलाव, आग तापते वक्त झुलसने से मौत

इंदौर: राऊ थाना क्षेत्र में ठंड से बचाव के लिए जलाया गया अलाव एक दिव्यांग युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया. आग तापने के दौरान संतुलन बिगड़ने से युवक अलाव में गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया. अस्पताल में कई दिनों तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर ने बताया कि घटना राऊ थाना क्षेत्र के रंगवासा गांव की है. मृतक की पहचान 30 वर्षीय सुनील चौहान पिता राम चौहान के रूप में हुई है. 16 जनवरी की रात करीब 2 बजे सुनील खेत पर ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर बैठा था. परिजनों ने बताया कि सुनील दोनों पैरों से दिव्यांग था, जिससे उसे चलने फिरने में परेशानी होती थी.

अलाव के पास से उठते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे जलती आग में जा गिरा. गिरते ही उसके पहने जैकेट ने आग पकड़ ली. घटना के समय वह खेत पर अकेला था. आग की लपटों में घिरने पर उसने शोर मचाया, आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे आग से बाहर निकाला. हादसे में सुनील का सीना और गला बुरी तरह झुलस गया था. उसे तत्काल एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

दावोस में मप्र की आर्थिक ताकत और विकास दृष्टि का प्रदर्शन

Tue Jan 20 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 के तहत स्विट्ज़रलैंड के दावोस में मध्यप्रदेश अपनी आर्थिक प्राथमिकताओं, औद्योगिक क्षमताओं और दीर्घकालिक विकास दृष्टि को वैश्विक मंच पर साझा कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह अवसर प्रदेश […]

You May Like