हुड़दंगबाज के घर पहुंच गई पुलिस, कार चालक का कटा चालान

जबलपुर । सोशल मीडिया पर चंद लाइक्स और फॉलोअर्स बटोरने के लिए चलती कार की खिडक़ी से किए गए स्टंट के मामले में पुलिस खोजबीन करते हुए चालक के घर पहुंच गई और उसे पकड़ लिया। जिसके बाद हुड़दंगबाज के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर दी है।

टीआई वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि जीरो डिग्री के पास 2 कारों की खिड़कियों से निकलते हुये स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था । जबलपुर सोशल मीडिया सेल की टीम द्वारा मामला वरिष्ठ अधिकारियों को संज्ञान में लाया गया। स्टंट के दौरान इस्तेमाल हुई कार क्रमांक एमपी 20 सीई 6620 के जरिए मालिक से सम्पर्क किया गया। उक्त कार पूर्व में साहिल गोस्वामी को बेच देने की जानकारी मिली। पतासाजी करते हुये साहिल गोस्वामी 20 वर्ष निवासी स्नेहनगर पटेल मोहल्ला यादव कॉलोनी को पकडा। पूछताछ करने पर साहिल ने उक्त कार को 1 वर्ष पूर्व खरीदना, 2 दिन पूर्व जीरो डिग्री के पास उक्त कार में अपने दोस्तों को बैठाकर कार चलाना एवं चलकी कार में दोस्तों द्वारा स्टंट करना कबूल किया। कार चालक साहिल गोस्वामी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुये 3500 रूपये का चालान किया गया। साहिल गोस्वामी को दुबारा मार्ग पर चलती गाड़ी मे कभी भी किसी प्रकार का स्टंट करते हुये नियमों को उल्लंघन न करने की समझाईश दी गयी।

Next Post

कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

Sun Sep 13 , 2026
जबलपुर। कैंट पुलिस ने जिला दण्डाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करने वाले शातिर अपराधी अखिलेश पासी उर्फ बाबू पासी 35 वर्ष, निवासी बागड़ी मोहल्ला, संजय गांधी नगर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से कई अपराध न्यायालय में विचाराधीन हैं, जिसके चलते उसकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश […]

You May Like