प्रताड़ना के चलते की थी महिला ने आत्महत्या, पति गिरफ्तार

जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत अंधमूक निवासी महिला ने प्रताड़ना और चोरी के झूठे आरोप से तंग आकर आत्महत्या की थी। मर्ग जांच में खुलासा होने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि श्रीमति रिया सिंह 29 वर्ष निवासी अंधमूक बाईपास के पास ने 26 मई को जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

जांच के दौरान यह बात सामने आई कि मृतिका रिया सिंह एवं रिया सिंह के पति आशीष सिंह के बीच विवाद होते रहते थे एवं मृतिका का पति आशीष सिंह के भाई धर्मेन्द्र की साली रोहणी सेंगर उनके पास लगभग एक साल से रह रही थी, जिसकी शादी आशीष से कराना चाहते थे, इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद होते थे। रिया के पति द्वारा रिया के साथ मारपीट की जाती थी एवं मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया जाता था। पति द्वारा चोरी का आरोपी भी रिया सिंह पर लगाकर प्रताडि़त किया गया जिससे परेशान होकर चूहामार जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था

Next Post

ऑस्ट्रेलिया के दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिला बड़ा मौका

Thu Jul 31 , 2025
बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का ऐलान किया. वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल किया गया है. आयुष म्हात्रे की कप्तानी में बीसीसीआई ने 17 खिलाड़ियों को टीम में चुना और 5 स्टैंडबाई प्लेयर्स के नाम का भी ऐलान किया. अंडर-19 टीम में चुने गए प्लेयर्स […]

You May Like