
बागली। विकसित बागली प्रोजेक्ट के तहत बागली नगर के सभी वार्ड में साफ सफाई के साथ चिन्हित वार्डों में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया जारी है। शुक्रवार को बागली नगर के वार्ड क्रमांक 12 की महत्वपूर्ण गली जो बाजार मार्ग से खेड़ापति हनुमान मंदिर को जोड़ती है। इस मार्ग पर वर्तमान पार्षद एवं पूर्व पार्षद के सहयोग से नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल यादव की उपस्थिति में गली के दोनों और बने अतिरिक्त ओटले अवरोध को सभी की सहमति से हटा दिया गया है ।पहले यह मार्ग महज 8 फीट का खुला हुआ था। वर्तमान में 18 फीट मार्ग दिखाई दे रहा है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि वह स्वयं नगर विकास और सुंदरता चाहते हैं, इसलिए उन्हें अतिरिक्त अवरोध हटाने में कोई भी आपत्ति नहीं है। इस दौरान वार्ड पार्षद रजत बजाज पूर्वपार्षद मुकेशभाटी भाजपा नेता दिलीप पडियार संजय लाहोटी दिलीप राठौड़ अशोक राठौड़ सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे जिन लोगों ने मार्ग चोड़ी करण में सहयोग किया उनका हाथ जोड़कर धन्यवाद प्रेषित करते हुए आदित्य प्रतिनिधि यादवने कहा कि उनका सहयोग बागली नगर को विकसित बागली बनाएगा।
