कामवाली बाई ने 17 लाख की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया

दतिया: न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक घर में काम करने वाली कामवाली बाई ने ही विश्वास का लाभ उठाकर सोने की ज्वेलरी चुरा ली। कोतवाली पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर कार्यवाही करते हुए 17 लाख रूपये की कीमत की करीब 100 ग्राम गोल्ड के ज्वेलरी जब्त कर सोनिया रैकवार को गिरफ्तार कर लिया है। सुधीर सिकरबार ने कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपनी मां को दिखाने के लिये ग्वालियर लाये थे।

प्रतिदिन आने वाली काम वाली बाई को घर पर छोड़ दिया था। उसी शाम को वह वापिस लौट आये थे। दिल्ली जाने की तैयारी के बीच में ही जब उन्होंने अलमारी में रखे ज्वेलरी देखी तो लगभग 100 सोने की ज्वेलरी गायब मिली। चोरी हुए ज्वेलरी की कीमत लगभग 17 लाख रूपये थी। उन्होंने सीधे तौर पर कामवाली बाई पर शक जताया था।पुलिस ने संदेह के आधार पर सोनिया रैकवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। लगातार सवालों के बाद उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Next Post

रेत का ट्रेक्टर निकालने के विवाद में अशोक शर्मा की गोली मारकर हत्या

Fri Feb 13 , 2026
दतिया: रेत का ट्रेक्टर निकालने के विवाद में अशोक शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रेत कम्पनी के कर्मचारियों ने अशोक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। यह लांच थाना क्षेत्र के टोड़ा रमगढा की घटना है। मौके से रायफल के साथ बाबूजी उर्फ उत्तम को […]

You May Like