दतिया: रेत का ट्रेक्टर निकालने के विवाद में अशोक शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रेत कम्पनी के कर्मचारियों ने अशोक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। यह लांच थाना क्षेत्र के टोड़ा रमगढा की घटना है। मौके से रायफल के साथ बाबूजी उर्फ उत्तम को पकड़ा गया है। लांच पुलिस ने निकेश शर्मा की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज की है। बाबूजी उर्फ उत्तम, बृजराज सिकरवार उर्फ फौजी, सतेन्द्र रावत, आशु रावत, दीपू यादव और सचिन नामजद किए गए हैं। लांच पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
Next Post
जैन मिलन ने सिविल अस्पताल में किया सेवा कार्य
Fri Feb 13 , 2026
ग्वालियर: जैन मिलन महिला शाखा फालका बाजार द्वारा आज सिविल अस्पताल, मुरार में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मरीजों व उनके परिजनों को खिचड़ी, ब्रेड, बिस्किट और टोस्ट के पैकेट वितरित किए गए। इस सेवा कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर महेंद्र जैन एवं राष्ट्रीय संयोजिका निर्मल जैन […]

You May Like
-
11 months ago
भारत-चीन ने परस्पर भागीदारी बढ़ने पर दिया बलः मिस्री