यामी गौतम और इमरान हाशमी की ‘हक’ की कमाई में भारी गिरावट

यामी गौतम और इमरान हाशमी की ‘हक’ की शुरुआत ठीक रही, लेकिन पांचवें दिन इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई। सुपर्ण एस वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 नवंबर को रिलीज हुई थी।

यामी गौतम और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘हक’ की शुरुआत भले ही उम्मीदों से भरी रही हो, लेकिन अब इसकी कमाई दिन-ब-दिन गिरती जा रही है। सुपर्ण एस. वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 नवंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म के कंटेंट और परफॉर्मेंस की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है, मगर टिकट खिड़की पर इसका जादू फीका पड़ गया है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘हक’ ने पहले दिन 1.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में 91.43 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली और इसने 3.35 करोड़ कमाए। तीसरे दिन रविवार को भी फिल्म ने कुछ तेजी दिखाई और 3.85 करोड़ रुपये जुटाए। हालांकि, सोमवार को फिल्म की कमाई में 72.73 फीसदी की भारी गिरावट आई और यह सिर्फ 1.05 करोड़ रुपये तक सिमट गई।

Next Post

राजेश खन्ना की वजह से अधूरी रह गई मशहूर विलेन रंजीत और सिंपल कपाड़िया की लव स्टोरी

Wed Nov 12 , 2025
विलेन रंजीत ने 200 से अधिक फिल्मों में काम कर दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी। उनकी डरावनी ऑन-स्क्रीन इमेज के पीछे एक सॉफ्ट दिल छिपा था, जिससे सिंपल कपाड़िया को प्यार हो गया। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और हिंदी सिनेमा के सबसे मशहूर विलेन रंजीत का जन्म 12 […]

You May Like