भाजपा प्रदेश कार्यालय में उपमुख्यमंत्री देवड़ा और मंत्री टेटवाल ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निराकरण के निर्देश

भोपाल। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री गौतम टेटवाल ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं और शिकायतें गंभीरता से सुनीं तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं मांगें उपमुख्यमंत्री और मंत्री के समक्ष रखीं। दोनों नेताओं ने जनसुनवाई के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया। वहीं जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों और अधिकारियों के पास आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया।

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री गौतम टेटवाल ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने उनकी कठिनाइयों को समझते हुए आश्वासन दिया कि सभी उचित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन और कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Next Post

मप्र में UCC लागू करने की प्रक्रिया शुरू, सभी वर्गों से लिए जाएंगे सुझाव: सीएम डॉ यादव 

Mon Jun 1 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में प्रदेश सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है, जो विभिन्न पहलुओं पर विचार कर अपनी अनुशंसाएं तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री ने वीडियो […]

You May Like