राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राफेल लड़ाकू विमान में उडान भरी

अंबाला 29 अक्टूबर (वार्ता) तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को यहां वायु सेना के अंबाला स्टेशन से अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल में उडान भरी।

राष्ट्रपति मुर्मु इससे पहले सुखोई-30 लड़ाकू विमान में भी उडान भर चुकी हैं । राष्ट्रपति ने सात अप्रैल 2023 को वायु सेना के तेजपुर स्टेशन से सुखोई विमान में उडान भरी थी। इस तरह दो अलग-अलग लड़ाकू विमानों में उडान भरने वाली वह पहली महिला राष्ट्रपति हैं।

लड़ाकू विमान में उडान भरने वाली राष्ट्रपति मुर्मु देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति

इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम भी सुखोई लड़ाकू विमान में उडान भर चुके हैं। इसे नारी सशक्तिकरण के बड़े प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रपति ने उडान भरने से पहले वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

इस अवसर पर वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। र राष्ट्रपति ने वायु सेना के पायलट और अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत भी की।

हवाई अड्डे पर पहुंचने पर वायु सेना प्रमुख ने उनका स्वागत किया। बाद में राष्ट्रपति ने सलामी गारद का निरीक्षण किया।

राष्ट्रपति को विमान में उडान भरने से पहले विमान और उडान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी थी और उनका व्यापक मेडिकल चेकअप किया गया।

राष्ट्रपति का अंबाला वायु सेना से राफेल में उडान भरने का एक महत्व यह भी है कि फ्रांस से खरीदे गये इस विमान को पहले स्क्वाड्रन के माध्यम से इसी हवाई अड्डे पर वायु सेना के बेड़े में शामिल किया गया था।

Next Post

खरों पंचायत ने छेड़ी नशा मुक्ति की मुहिम, नशा करने वालों पर 21 हजार जुर्माने का निर्णय

Wed Oct 29 , 2025
खरगापुर: जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को बल देते हुए खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरों में ग्रामीणों ने नशा मुक्ति की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। गांव के लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि अब गांव में न तो शराब बनाई जाएगी, न […]

You May Like