भोपाल। राजधानी में शिक्षक भर्ती को लेकर अभियान तेज होता जा रहा है. सोमवार को शिक्षक वर्ग 1 के वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थियों ने जोरदार अंग-रंग प्रदर्शन किया। 50 जिलों से आये करीब 200 से अधिक अभ्यर्थियों ने लिंक रोड नंबर 2 के पास घंटो बैठकर नारेबाजी की. अभ्यर्थियों ने बताया शिक्षक वर्ग 1 के लिए 2023 में करीब 8720 पदों पर पहले पात्रता परीक्षा करायी गयी. फिर चयन परीक्षा पास करने के बाद करीब 2900 पदों पर ही नियुक्ति दी गई. जबकि 5 हजार पदों को बैकलॉग में डाल दिया गया. ऐसे में 80 पर्सेंटाइल से अधिक नंबर लाकर भी नियुक्ति नहीं ले पा रहे हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि पहले 16 -17 हजार पदों पर वर्ग 1 के लिए भर्ती निकलती थी. लेकिन 2023 में केवल 8720 पदों पर नियुक्ति निकाली गयी। ऐसे में स्कूलों में शिक्षकों की कमी भी बढ़ती जा रही है और नौकरी न मिलने से उनमें मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा है.
अभ्यर्थियों की मांग
वर्ग 1 में स्थायी शिक्षकों के लिए 10 हजार पदों की वृद्धि की जाये।
बैकलॉग पदों को सामन्य पदों में लाकर वेटिंग के अभ्यर्थियों को मौका दिया जाये।
2023 में वर्ग 1 भर्ती निकली थी, पात्रता और चयन परीक्षा पास करने के बाद भी हम लोगों के हाथ में नियुक्ति पत्र नहीं है. क्योंकि पदों की संख्या बहुत कम है. जितने पदों पर भर्ती निकाली उतने पदों पर भी भर्ती नहीं की.
संध्या पांडेय, अभ्यर्थी
हर 4 से 5 साल में स्थायी शिक्षकों की भर्ती निकलती है. हम पूरी मेहनत से पढ़ाई करके परीक्षा पास करते हैं. अंत में वेटिंग लिस्ट में आकर रुक जाते हैं. लम्बे समय के अंतराल के बाद तो हम अगली परीक्षा में बैठने योग्य ही नहीं रह जाते।
देवेश पालीवाल, अभ्यर्थी
