पंचांग 03 फरवरी 2026:-
रा.मि. 14 संवत् 2082 फाल्गुन कृष्ण द्वितीया भौमवासरे रात 1/45, मघा नक्षत्रे रात 11/23, शोभन योगे रातअंत 4/7, तैतिल करणे सू.उ. 6/33, सू.अ. 5/27, चन्द्रचार सिंह, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.
—————————————————
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 03 फरवरी 2026
वर्ष के प्रारंभ में अनावश्यक वाद विवाद होगा, मन में तनाव रह सकता है, व्यर्थ चिन्ताओं से कार्य में व्यवधान आयेगा, व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी, आकस्मिक क्रोध की स्थिति बन सकती है, शुभ समाचार प्राप्त होने का योग है, वर्ष के अन्त में नये स्त्रोतों में वृद्धि होगी, रूके कार्यो में गति आयेगी, धार्मिक कार्यो में व्यय होगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को आय के नवीन स्त्रातों में वृद्धि होगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का अधिकारी के सहयोग से लाभ होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को अनावश्यक विवाद हो सकता हे, सिंह राशि के व्यक्तयों के रूके कार्यो में गति आयेगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शुभ समाचार मिलेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ वाद विवाद से मुक्ति मिलेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को भागदौड़ अधिक होगी, अत्याधिक क्रोध की स्थिति न आने दें.
—————————————————
आज का भविष्य- मंगलवार 03 फरवरी 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्पष्टवादी, अनुशासनप्रिय, महत्वाकांक्षी होगा, इसकी शिक्षा उत्तम रहेगी, नौकरी व्यापार दोनों में अच्छा लाभ होगा, एक से अधिक आय के साधन उपलब्ध होंगे, अनुकूल समय का लाभ उठाने में सक्षम रहेगा.
—————————————————
मेष- प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी, संतान के व्यवहार से दुख होगा, अध्ययन रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी, मन में प्रसन्नता रहेगी.
वृषभ- लेन देन के मामले में आरोप प्रत्यारोप लगेंगे, जीवनसाथी की चिन्ता रहेगी, परिवार एवं परिश्रम के कार्यों में अनुकूलता रहेगी, समय के अनुसार निर्णय करना लाभकारी रहेगा.
मिथुन- विवादास्पद मामले सुलझने के आसार हैं, केरिअर में बेहतर सफलता मिलेगी, व्यवसायिक प्रयासों में अनुकूलता रहेगी, मित्रों एवं प्रियजनों का सहयोग रहेगा.
कर्क- मेहमान नवाजी में समय बीतेगा, जल्दबाजी में गलती कर बढेंगे, शारीरिक अस्वस्थ्यता रहेगी, पारिवारिक तनाव दूर होगा, मानसिक संतुष्टि रहेगी.
सिंह- अनुशासन की कमी से व्यवस्था बिगड़ सकती है, मनमौजी रवैया से नुकसान होगा, दूर गये मित्र के संबंध में कोई सुखद समाचार मिलेगा, साहस संयम से कार्य करें.
कन्या- भागदौड़ सफल होगी, आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी, राजकीय सहयोग बना रहेगा, मन:स्थिति संतुलित रहेगी.
तुला- पारिवारिक मामले में आपसी सहमति से निर्णय करना लाभदायक, आकस्मिक धन लाभ होगा, प्रियजनों से भेंटवार्ता होगी, सामाजिक कार्यों की रूपरेख बनेगी.
वृश्चिक- कोई लाभ की योजना हाथ से निकल सकती है, अपने खर्च में कटौती करें, मानसिक सुख एवं प्रसन्नता रहेगी, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी.
धनु- साझेदारी में नया कार्य शुरू कर सकते हैं, दुविधा से बाहर निकलें, अनावश्यक विवादों को न बढ़ायें, अतिथि आगमन होगा.
मकर- नए संपर्क आगे बढऩे में सहायक रहेंगे, लेन देन के मामले सुलझेंगे, आर्थिक कार्यों में शिथिलता रहेगी, उदर विकार रहेगा, रक्त पीड़ा हो सकती है.
कुम्भ- व्यापार में नये सौदे हाथ में आ सकते हैं, कार्य योजना में बदलाव होगा, पड़ौसियों से मधुरता के भाव रहेंगे, उच्च शिक्षा आदि में विशेष खर्च होगा.
मीन- समय पर काम पूरा करने का दबाव रहेगा, साझेदारी टूटने का आसार हैं, भूमि संपत्ति के कार्यों में शिथिलता रहेगी, लापरवाही से कष्ट होगा.
—————————————————
व्यापार-भविष्य:
फाल्गुन कृष्ण द्वितीया को मघा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, धातु, गुड, खांड, जौ, मटर, चना आदि वस्तुओं में मंदी होगी, शक्कर, अलसी, हींग, सरसों, अरंडी में तेजी का योग है, आज 11 बजकर 24 मिनिट से व्यापार करना लाभकारी रहेगा. भाग्यांक 1126 है.
—————————————————
