सीएम डॉ यादव ने सपत्नीक की होलिका पूजन, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा सीएम हाउस

भोपाल। सीएम डॉ मोहन यादव ने होली के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री निवास में विधि-विधान से होलिका पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने सपत्नीक पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री निवास परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित पूजन कार्यक्रम में पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने होलिका दहन के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और समाज में प्रेम, भाईचारे तथा सद्भाव का संदेश देता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी से सुरक्षित और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील तरीके से गौकाष्ठ से त्योहार मनाने की अपील की।

Next Post

अवैध संबंध के शक ने ली मासूम की जान, महिला आरोपी गिरफ्तार

Mon Mar 2 , 2026
सिंगरौली। गढ़वा थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारी के एक खेत में 23 फरवरी को एक 8 साल की मासूम बालिका का शव तलाश के बाद मिला था। पुलिस ने गहन जांच पड़ताल शुरू किया, पीएम रिपोर्ट आने पर हत्या की पुष्टि हुई और पुलिस ने इस अंधीहत्या की गुत्थी को […]

You May Like

मनोरंजन