जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत आजाद नगर गोकलपुर में एक शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया हैं, जहां एक व्यक्ति ने पालतू श्वान की बेरहमी से पिटाई की, श्वान को जब तक मारता रहा जब तक श्वान अधमरा नहीं हो गया। पुलिस ने श्वान मालिक की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक सुरज रैकवार निवासी आजाद नगर गोकलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहन मोनी रैकवार ने एक देशी कुत्ता पाला है जिसकी देख रेख दोनों करते है।
शाम को श्वान को बाहर घूमने के लिये छोड़ दिये थे, उस दौरान कुत्ता बाहर घूम रहा था तभी मोहल्ले का मोनू स्वामी ने किसी चीज से कुत्ते के सिर में चारों पैर में मारा है जिससे कुत्ता चल फिर नहीं सकता है। पड़ोसी पूजा ने बताया कि मोनू स्वामी के व्दारा कुत्ते को मारा गया जो कुत्ता शुभम किराना दुकान के सामने अधमरी हालत में पड़ा था। कुत्ते को वेटनरी कॉलेज ले गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी मोनू स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
