ट्रैफिक पुलिस और पुलिस थाने की टीम ने हैवी साइलेंसर लगाकर दो पहिया वाहन चलाने वालों का निकाला सार्वजनिक जुलूस

झाबुआ। ट्रैफिक पुलिस एवं पुलिस थाने की टीम ने शहर में ऐसे दो पहिया वाहन चालक जो अपने वाहनों में हैवी साइलेंसर लगाकर तेज रफ्तार वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं एवं ध्वनि प्रदूषण के मद्देनजर सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों का वाहन के साथ मुख्य बाजार में सार्वजनिक जुलूस निकाला। बाद वाहनों से साइलेंसर निकालने के साथ वाहन जपती की कार्रवाई भी की गई। थाना प्रभारी आरसी भास्करे एवं ट्रैफिक प्रभारी कमल मिंदल ने बताया कि पुलिस थाना एवं ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने ऐसे 4 दो पहिया वाहनों को जप्त कर शुक्रवार देर शाम वाहनों के साथ चालकों का जुलूस निकाला। बाद राजवाड़ा स्थित ट्रैफिक थाने पर इन वाहन चालकों को सख्ती से समझाईश दी कि हैवी साइलेंसर लगाकर, तीन सवारी और तेज रफ्तार वाहन ना चलाएं, अन्यथा ऐसे वाहनों के चालान बनाकर अर्थदंड वसूला जाएगा। उधर ट्रैफिक पुलिस एवं पुलिस थाने की टीम की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप सा मच गया।

Next Post

अवैध उत्खनन पर की गई कार्रवाई, पोकलेन और डंपर जब्त

Sat Mar 14 , 2026
मऊगंज। मऊगंज जिले में खनिज पदार्थों के अवैध भण्डारण और परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है. कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने इस संबंध में बताया कि हनुमना तहसील के ग्राम सरदमन और हर्रई प्रताप में प्रशासन ने अवैध उत्खनन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की है. खनिज, राजस्व […]

You May Like