अमेरिका ज़रूरत पड़ने पर ईरान पर नए हमले करेगा : ट्रम्‍प

वाशिंगटन, 22 जुलाई ( वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्‍प ने कहा है कि “ज़रूरत पड़ने पर” अमेरिका ईरानी परमाणु प्रतिष्ठानों पर नए हमले कर सकता है।

श्री ट्रम्‍प ने कल एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि अमेरिका के हमलों से ईरान के परमाणु ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है और अगर जरुरत पड़ी तो अमेरिका फिर से ईरान पर हवाई हमले करेगा।

इससे पहले ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने कहा था कि ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम नहीं रोकेगा ।

गौरतलब है कि गत 13 जून को, इज़रायल ने ईरान पर गुप्त रूप से परमाणु हथियार बनाने का आरोप लगाने के बाद उसके ख़िलाफ़ सैन्य अभियान शुरू किया।

ईरान पर हुए हवाई हमलों में परमाणु प्रतिष्ठानों, सैन्य नेतृत्व और हवाई अड्डों को निशाना बनाया गया और जिसमें उसके कई सैन्य कमांडरों और परमाणु वैज्ञानिकों की मौत हो गई।

ईरान ने उसके खिलाफ जवाबी कार्रवाई की थी जिसमें इजरायल को भी काफी नुकसान हुआ था। इसी कड़ी में उसका साथ देते हुए अमेरिका ने 22 जून को ईरानी परमाणु स्थलों पर हमला किया। इस पर प्रतिक्रिया करते हुए ईरान ने कतर में अमेरिकी अल उदीद एयरबेस पर हमला किया, लेकिन साथ में यह भी कहा कि उसका “आगे बढ़ने का कोई इरादा नहीं है।”

इसके बाद 24 जून को “12-दिवसीय युद्ध” औपचारिक रूप से समाप्त हो गया।

 

Next Post

जनसुनवाई में नहीं पहुंच रहे अधिकारी-कर्मचारी,चार पंचायतों में मिले सिर्फ पंचायत प्रतिनिधि  

Tue Jul 22 , 2025
(राजकुमार प्रजापति) अशोकनगर। कलेक्टर आदित्य सिंह द्वारा आमजन की समस्याओं का निराकरण पंचायत स्तर पर हो सके, इसकी व्यवस्था करते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत में मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इन निर्देश का पालन नहीं हो रहा, जिसके फलस्वरूप जिला मुख्यालय पर आयोजित […]

You May Like