कूनो में तैयारी पूरी, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव मेहमान चीतों को बाड़े में छोड़ेंगे

ग्वालियर: कूनो नेशनल पार्क में आज बोत्सवाना से आए 8 चीतों के आगमन पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव कूनो में मौजूद रहेंगे। वह प्रतीकात्मक रूप से क्रेट का हैंडल घुमाकर दो चीतों को क्वारंटीन बाड़े में छोड़ेंगे। नई खेप में 6 मादा और 2 नर चीते शामिल हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि इससे कूनो में लिंगानुपात बेहतर होगा और भविष्य में प्रजनन की संभावनाएं बढ़ेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री नई दिल्ली से विशेष विमान से रवाना होकर ग्वालियर स्थित राजमाता एयरपोर्ट पहुंचेगे।

यहां से हेलिकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क के स्थित हेलिपेड पहुंचेंगे। यहां बोत्सवाना से लाए जा रहे चीतों को कूनो पार्क मे छोड़ेंगे। इसके बाद वन मंत्री ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बाद अब बोत्सवाना के चीतों के आने से कूनो में जेनेटिक विविधता और मजबूत होगी। कूनो में अब 18 मादा और 16 नर चीते हो गए हैं।सभी 8 चीतों को अभी एक महीने तक विशेष क्वारंटीन बाड़ों में विशेषज्ञों की निगरानी में रखा जाएगा। संरक्षण विशेषज्ञों के अनुसार, तीन अलग-अलग देशों के चीतों का संगम इस प्रोजेक्ट की सफलता के लिए निर्णायक चरण साबित होगा।

Next Post

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने कल मदुरै पहुंचेंगे पीएम मोदी, एनडीए की विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित और कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

Sat Feb 28 , 2026
मदुरै | 28 फरवरी, 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 मार्च को तमिलनाडु के मदुरै में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के चुनावी अभियान का औपचारिक आगाज करेंगे। शहर के रिंग रोड स्थित मंडेला नगर मैदान में एक विशाल जनसभा आयोजित की जा रही है, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस […]

You May Like

Play sound