भोपाल में दशहरे की धूम: कहीं 61 फीट तो कहीं 56 फीट का रावण होगा दहन, आतिशबाजी बनेगी आकर्षण

भोपाल: राजधानी भोपाल में दशहरे को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। शहर के टीटी नगर, भेल और छोला दशहरा मैदान में रावण दहन के भव्य आयोजन होंगे। टीटी नगर दशहरा मैदान में 61 फीट ऊंचे रावण और 50-50 फीट के कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। वहीं, भेल दशहरा मैदान में 56 फीट ऊंचा रावण और 50-50 फीट के कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यहां ग्वालियर से आए आतिशबाजी कलाकारों की प्रस्तुति के साथ रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

छोला दशहरा मैदान में हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में पारंपरिक चल समारोह निकाला जाएगा। समिति के अनुसार, यहां करीब 132 वर्षों से रावण दहन की परंपरा चली आ रही है। चल समारोह मारवाड़ी रोड स्थित बांके बिहारी मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए छोला दशहरा मैदान पहुंचेगा। इसमें करीब 10 झांकियों के साथ बैंड, पुलिस बैंड, शहनाई और पारंपरिक धार्मिक प्रतीक शामिल होंगे।

टीटी नगर दशहरा मैदान में पिछले 67 वर्षों से दशहरे का उत्सव मनाया जा रहा है। इस बार भी पारंपरिक आयोजन के साथ आतिशबाजी प्रतियोगिता रखी गई है। तीनों मैदानों में रावण दहन और अन्य कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। दशहरे पर शहर में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

Next Post

ओआईसी में कश्मीर पर दुर्भावनापूर्ण बयानों को भारत ने किया खारिज, पाकिस्तान पर साधा निशाना

Mon Oct 19 , 2026
नई दिल्ली 19 अक्टूबर (वार्ता) भारत ने इराक की राजधानी बगदाद में इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के विदेश मंत्रियों की बैठक में कश्मीर के संदर्भ में की गई टिप्पणियों को गलत, पक्षपातपूर्ण तथा दुर्भावनापूर्ण बताते हुए खारिज कर दिया है और आरोप लगाया है कि इसे पाकिस्तान ने सुनियोजित तरीके […]

You May Like