
इटारसी। पीएम श्री शासकीय कन्या शाला में आज 1 अप्रैल को प्रवेश उत्सव कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि जसवीर सिंह छाबड़ा एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं को नवीन सत्र की निःशुल्क पुस्तकें वितरित कीं। इस अवसर पर जसवीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि सरकार बालिका शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए निःशुल्क किताबें और दूरस्थ छात्राओं को साइकिल उपलब्ध करा रही है तथा खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। राहुल चौरे ने भी छात्राओं को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य सतीश खालको ने प्रतिदिन विद्यालय आने की सलाह दी। कार्यक्रम में विशेष भोजन खीर-पूरी वितरित किया गया तथा अंत में महेश मालवीय ने आभार व्यक्त
