शराब दुकान विवाद में आरक्षक की मौजूदगी का वीडियो वायरल, लाइन अटैच 

बैतूल। बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र की एक शराब दुकान पर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान आरक्षक की मौजूदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक अमित सक्सेना ने संबंधित आरक्षक को रक्षित केंद्र संबद्ध कर दिया है। मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में आठनेर थाने में सीसीटीएनएस कार्य में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 278 प्रवीण धुर्वे की मौजूदगी प्रथम दृष्टया दिखाई दे रही है।

वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी ने आरक्षक को तत्काल प्रभाव से थाना आठनेर से हटाकर रक्षित केंद्र बैतूल संबद्ध कर दिया। एसपी ने भैंसदेही के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लोकेश डाबर को मामले की विस्तृत जांच सौंपी है और तीन दिन के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विभाग में अनुशासनहीनता, कर्तव्य के प्रति लापरवाही और पुलिस की छवि धूमिल करने वाले कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विभागीय मर्यादा एवं अनुशासन का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

Next Post

मंदिरों में हुए अन्न कूट, भगवान को लगाए 56 भोग श्रृद्वालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण 

Tue Nov 10 , 2026
मुलताई । पवित्र नगरी में दीपावली के दूसरे दिन एकम् तिथी आने से अन्नकूट का आयोजन किया गया । जिसमें भगवान को 56 भोग लगाकर भंडारा प्रसादी वितरित की गई। जिसमें सैकडो श्रृद्वालुओं द्वारा भोजन प्रसादी ग्रहण की गई । गौरतलब है कि दीपावली के बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की […]

You May Like