
ग्वालियर। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर लगभग डेढ़ साल बाद फिर से वाटर एटीएम की सुविधा मिलेगी. इस सुविधा के शुरू होने के बाद यात्रियों को कम पैसों में आरओ का पानी मिलेगा, जिससे उन्हें पानी के लिए ज्यादा पैसे नहीं देने होंगे. बताया जा रहा है कि भारतीय रेलवे ने इस काम के लिए रांची की कंपनी को ठेका दिया है, जो स्टेशन पर वाटर एटीएम लगाने काम करेगी, ताकि यात्रियों को जल्द ही यह सुविधा मिलना शुरू हो जाए. ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर वाटर एटीएम बंद होने के कारण यात्रियों को लंबे समय से महंगे पैक्ड पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा था, यानि उन्हें वेडरों से ही पानी लेना पड़ता था, ऐसे में कई बार ज्याद कीमत भी देनी पड़ती थी, स्थिति यह थी कि स्टेशन के आसपास निर्माण कार्य चलने की वजह से पानी के नलों की संख्या भी काफी कम हो गई थी, जिससे यात्रियों को पीने के पानी के लिए खासा संघर्ष करना पड़ता था, लेकिन अब फिर से यात्रियों को वाटर एटीएम की सुविधा मिलेगी जिससे उन्हें आसानी होगी.
