
विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आम वाली कॉलोनी में रहने वाले सीताराम अहिरवार अपनी पत्नी के साथ जहर की पुड़िया लेकर जनसुनवाई में पहुंचे जहां उन्होंने अपने ही बेटा बहू द्वारा घर से निकल जाने के आरोप लगाए साथ-साथ बेटी और दामाद द्वारा भी मारपीट करने की शिकायत की उन्होंने बताया कि थाने में तकरीबन 6 शिकायत है की जा चुकी है लेकिन पुलिस ने अब तक किसी भी मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं की नतीजा यह हुआ कि है कि बेटा बहू ने घर से बाहर निकाल दिया, इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने कहा कि दोनों को समझाइएस दी गई है साथ ही इनका आवेदन कल बुधवार को होने वाली सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत की सुनवाई में रखा जा रहा है जहां उनके बेटे बहू और परिवार के अन्य लोगों को भी बुलाया जाएगा।
