
भोपाल। खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय श्रम, रोजगार, युवा और खेल मंत्री मनसुख मांडविया से भेंटकर पन्ना जिले में खेलो इंडिया के तहत स्टेडियम निर्माण तथा खजुराहो नगर में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के उप-केन्द्र की स्थापना हेतु आग्रह किया।
