
दमोह। शहर के पठानी मोहल्ले के पास स्थित होली मैदान में गंदगी और कचरे का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां नगर पालिका का कोई ध्यान नहीं है, जिसके कारण यह मैदान आए दिन कचरे से भरा रहता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि मैदान में इधर-उधर कचरा, प्लास्टिक और गंदगी पड़ी रहती है। इससे आसपास के घरों में दुर्गंध और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि भले ही प्रतिदिन सफाई संभव न हो, लेकिन कम से कम सप्ताह में एक बार इस मैदान की सफाई कराई जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।नगरवासियों ने मांग की है कि प्रशासन इस ओर ध्यान देकर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे।
