सारंगपुर: एक दिन पूर्व आमंत्रण कार्ड में जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सौंधिया का जनपद पंचायत के भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में नाम पर नहीं जोड़े जाने पर कांग्रेसजनों ने भारी विरोध प्रकट किया था. मामले में एक दिन बाद शनिवार को आमंत्रण पत्रों में उनका नाम जोड़ दिया गया लेकिन आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सौंधिया नहीं पहुंचे.
जब तक जिऊंगा तब तक करूंगा सेवा
विधानसभा में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा व रोजगार मंत्री डॉ गौतम टेटवाल ने नगर निगम वार्डों में करोड़ों की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस दौरान सांसद रोडमल नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, नगर पालिक अध्यक्ष पंकज पालीवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे. मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य शहरों में मजबूत आधारभूत संरचना तैयार करना है.
इन विकास कार्यों से आम नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा, जल निकासी व्यवस्था, सामुदायिक गतिविधियों के लिए भवन तथा धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों हेतु बेहतर स्थल उपलब्ध होंगे. मंत्री डॉ टेटवाल ने कहा कि सारंगपुर में विकास के लिए नगर पालिका में 1 करोड़ 49 लाख 63 हजार 424 रुपये की लागत से विकास कार्य किये जायेंगे
