सम्पत्तिकर जमा कर 54 प्रतिशत छूट का उठाए लाभ

रीवा:वित्तीय वर्ष 2025-2026 का सम्पत्ति कर जमा करने पर माह जनवरी 2025 में 4 प्रतिशत मूल सम्पत्तिकर पर छूट दी जा रही है.नगर पालिक निगम रीवा क्षेत्रान्तर्गत ऐसे भवन, भूमिस्वामी जो वित्तीय वर्ष 2025-2026 का सम्पत्तिकर जमा नहीं किए हैं, वह माह जनवरी 2026 में 4 प्रतिशत छूट के साथ जमा कर सकते हैं. साथ ही ऐसे भवनस्वामी जो स्वयं निवास करते हैं उन्हे 50 प्रतिशत सम्पत्तिकर में छूट दी जा रही है.

गौरतलब है कि दोनो छूट मिलाकर माह जनवरी में 54 प्रतिशत की छूट मूल सम्पत्तिकर पर भवनस्वामियो को दी जा रही है. साथ ही ऐसे भवनस्वामी जिन्होने वर्ष 2024-25 तक का सम्पत्तिकर जमा नहीं किया है, वह शीघ्र राशि जमा करें, अन्यथा उनके भवन/ प्रतिष्ठान में तालाबन्दी/ कुर्की की भी कार्यवाही की जावेगी. किसी को बक्सा नही जाएगा.

Next Post

एडवोकेट अनिल मिश्रा की याचिका पर नोटिस जारी

Sat Jan 3 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर हाईकोर्ट ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अनिल मिश्रा की याचिका पर नोटिस जारी किया है।राज्य सरकार को जवाब के लिए एक दिन का समय दिया गया है। कल 4 जनवरी को अगली सुनवाई होगी। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अनिल मिश्रा पर बाबा […]

You May Like