
भोपाल। जिले में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर 12 अगस्त को भोपाल जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश MPBSE, CBSE, ICSE सहित सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू रहेगा।
आदेश के अनुसार, सभी शिक्षक और कर्मचारी विद्यालयीन समय में स्कूल कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। आवश्यकता होने पर स्कूल निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार ऑनलाइन या वर्चुअल कक्षाएं संचालित कर सकेंगे। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
