आज खुलेंगे बरगी बांध के 9 गेट

जबलपुर: बरगी बान्ध में लगातार बढ़ते हुए जलस्तर के मद्देनजर बांध के 9 गेटों को खोलने का फैसला लिया गया है। बरगी बान्ध बाढ नियंत्रण के सहायक यंत्री ने बताया कि रविवार 24 अगस्त की रात्रि 09 बजे बान्ध का जल स्तर 422 मीटर आंका गया। वर्तमान मे बांध की जल उपयोगी क्षमता 3010 mcm (94.65%) है। वर्तमान में बांध में पानी की आवक 4155 क्यूमेक है।

जल भराव क्षेत्र मे वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए सोमवार 25 अगस्त की दोपहर 1 बजे बान्ध के 9 जल द्वार 0.78 मीटर औसत ऊँचाई तक खोल कर 1000 cumec जल की निकासी की जायेगी। जिससे माँ नर्मदा के घाटों पर 3 से 4 फुट पानी की बढ़ोत्तरी होगी। बान्ध में पानी की आवक के अनुसार जल की निकासी को घटाया अथवा बढ़ाया जा सकेगा। सर्वसाधारण से माँ नर्मदा के घाटों/तटीय क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने का अनुरोध है।

Next Post

शहर में गणेश उत्सव की रौनक, सज गई दुकानें, बाजारों में खरीददारी का सिलसिला

Mon Aug 25 , 2025
जबलपुर: आगामी 27 अगस्त से गणेश चतुर्थी का महापर्व शुरू हो रहा है। बप्पा के आगमन को लेकर शहर में उत्साह नज़र आने लगा है। मूर्तिकार द्वारा भी मूर्तियों को आखिरी स्वरूप देना शुरू कर दिया है। 10 दिन तक चलने वाला यह उत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता […]

You May Like