बिलासपुर स्टेशन के पास मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतरा

बिलासपुर, 12 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार रात एक मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतर गया। घटना शंकर नगर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के नीचे डाउन लाइन पर हुई। मालगाड़ी की गति कम होने के कारण बड़ा रेल हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के इंजीनियरिंग एवं तकनीकी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्रभावित ट्रैक का निरीक्षण किया। इसके बाद बेपटरी हुए वैगन को दोबारा ट्रैक पर चढ़ाने तथा रेल परिचालन सामान्य करने का कार्य शुरू किया गया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घटना का ट्रेनों के संचालन पर सीमित असर पड़ा है। परिचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गई हैं और ट्रैक बहाली का कार्य लगातार जारी है।

रेलवे प्रशासन ने वैगन के पटरी से उतरने के कारणों की तकनीकी जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और ट्रैक को शीघ्र पूर्ण रूप से बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

Next Post

अमेरिका ने ईरान के 140 सैन्य ठिकानों पर किया हमला

Sun Jul 12 , 2026
वाशिंगटन 12 जुलाई (वार्ता) अमेरिका ने इस सप्ताह ईरान पर किये गये अपने तीसरे चरण के हमलों के तहत लगभग 140 ठिकानों को निशाना बनाया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने यह जानकारी दी। सेंटकॉम ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया है कि सेना ने शनिवार को जमीन और समुद्र […]

You May Like