बस के टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

सिंगरौली:निवास चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार प्रिया ट्रैवल्स की बस ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में निलेश साहू एवं जितेंद्र साहू, निवासी गड़ईगांव चुराडोल, गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

चिंता की बात यह है कि इसी स्थान पर तीन दिन पहले भी एक महिला की दर्दनाक मौत हो चुकी है। संकरी सड़क, कोयले से लोड भारी वाहन और मकानों के सामने रखी गिट्टी-बालू आए दिन हादसों को न्योता दे रहे हैं।

Next Post

ओवरटेक के चक्कर में पलटी पिकअप, 24 घायल

Wed Jul 15 , 2026
जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत आलासूर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में वाहन में सवार 24 मजदूर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक करीब 40 मजदूर भरे हुए थे, जो धान […]

You May Like