ओवरटेक के चक्कर में पलटी पिकअप, 24 घायल

जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत आलासूर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में वाहन में सवार 24 मजदूर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक करीब 40 मजदूर भरे हुए थे, जो धान की रोपाई करने जा रहे थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहोरीबंद क्षेत्र के ग्राम चरागवां और कूड़ा अमाड़ी से मजदूर एक पिकअप वाहन में सवार होकर लाहोद गांव धान की रोपाई करने के लिए निकले थे। सफर के दौरान जैसे ही वाहन सिहोरा थाना अंतर्गत आलासूर मोड़ के पास पहुंचा, तभी चालक ने सामने चल रहे एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास किया।

\रफ्तार अत्यधिक होने के कारण चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और संतुलन बिगड़ने से पिकअप सीधे सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गई। वाहन पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही सिहोरा पुलिस भी मौके पर पहुंची। सभी 24 घायल मजदूरों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

अमेरिका ने ईरान पर एक और दौर के हमले किये, होर्मुज के पास सैन्य ठिकाने निशाने पर

Wed Jul 15 , 2026
वाशिंगटन/तेहरान, 15 जुलाई (वार्ता) अमेरिका के केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) ने मंगलवार देर रात कहा कि उसने ईरान के खिलाफ एक और चरण के हमले पूरे करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य और ईरानी तटीय क्षेत्रों के निकट दर्जनों सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। सेंटकॉम ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी लड़ाकू […]

You May Like