जल गंगा संवर्धन अभियान 2.0 के तहत समन्ना में बड़े तालाब परिसर में श्रमदान

दमोह.जल गंगा संवर्धन अभियान 2.0 के तहत दमोह जिले की ग्राम पंचायत समन्ना में सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी की गरिमामय मौजूदगी में बड़े तालाब परिसर में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सांसद राहुल सिंह लोधी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तालाब व घाटों की सफाई अभियान में भाग लिया.कार्यक्रम के दौरान दो प्रमुख गतिविधियां संचालित की गईंकृपहली, जल स्रोतों के संरक्षण हेतु तालाब की सफाई, और दूसरी, स्वच्छ भारत अभियान के तहत घाट की स्वच्छता सुनिश्चित करना. इस अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे,जिपं सदस्य प्रति.चटन पटेल, सरपंच समन्ना प्रति.सोनू निखिल सिंह,

प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा गोपाल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि गौरव पटेल,जिपं सीईओ प्रवीण फुलपगारे, जपं सीईओ हलधर मिश्रा, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कई सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी रही.सांसद दमोह श्री लोधी ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अक्सर रोज़मर्रा का कचरा तालाबों और घाटों में फेंक दिया जाता है, जिससे ये जल स्रोत धीरे-धीरे समाप्त होने लगते हैं. उन्होंने सुझाव दिया कि हर 15 दिन या महीने में सामूहिक सफाई अभियान चलाकर तालाबों, कुओं और बावड़ियों को स्वच्छ रखा जाए.भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छता अभियान और जल संरक्षण के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती ममता ईश्वर ठाकुर, महामंत्री महेश पटेल, मंडल अध्यक्ष रमाकांत बाजपेई, एड.पवन राज, मड़ाहार सरपंच प्रति. नारायण कुशवाहा, नरेश सिंह,जय हजारी, सुरेश पटेल, जनपद पंचायत सीईओ हलधर मिश्रा, सौरभ ठाकरे,सुशील नामदेव, पीएन तिवारी सेडमैप, सचिव अणुनेद्र सिंह, सहा.सचिव नीरज,जगदीश अग्रवाल सांसद प्रतिनिधि हिंडोरिया, बृजेश सिंह मंडल अध्यक्ष, कृष्णा पटेल, शंकर गौतम, विकास नामदेव, नीतेश रजक, रघुवीर रजक, सोनू असाटी, श्रीमती रानी चौबे, करन चौबे, पदम सिंह, त्रिपाल सिंह,सोने सिंह के अलावा और भी जनप्रतिनिधी, पंचायत पदाधिकारियों व जिला प्रशासन के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही. जिन्होंने अभियान को सफल बनाने हेतु अपने विचार साझा किए.

Next Post

असम में कांग्रेस की सरकार बनेगी

Sat Apr 11 , 2026
ग्वालियर। एआईसीसी के ऑब्जर्वर एवं राज्यसभा सांसद अशोक सिंह ने दावा किया है कि असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने के बाद नए मुख्यमंत्री के मुद्दे पर भी टिप्पणी की है। अशोक सिंह के अनुसार […]

You May Like