100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’

मुंबई, 26 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी 14 साल बाद ‘भूत बंगला’ के साथ एक बार फिर वापस लौटी है। फिल्म ने 16 अप्रैल को पेड प्रिव्यूज के साथ थिएटर्स में दस्तक दी थी। फिल्म ने पेड प्रिव्यूज से 3.75 करोड़ की कमाई की।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘भूत बंगला’ में पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 84.40 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने आठवें दिन 5.75 करोड़ और नवें दिन 10.75 करोड़ का कारोबार किया है। इस तरह

‘भूत बंगला’ ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की एक डिवीजन, बालाजी मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत ‘भूत बंगला’, में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, जीशु सेनगुप्ता और मिथिला पालकर की अहम भूमिका है। यह फिल्म प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा प्रोड्यूस की गई है।

Next Post

नगरीय प्रशासन संभाग के कार्यपालन यंत्री ने विकास कार्यो का लिया जायजा

Sun Apr 26 , 2026
रीवा: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, रीवा संभाग के कार्यपालन यंत्री हरिशंकर मिश्रा ने रीवा जिले की नगर परिषद बैकुंठपुर एवं नगर परिषद सिरमौर का विस्तृत भ्रमण कर स्वच्छता और विकास कार्यों का जायजा लिया.निरीक्षण के दौरान उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. […]

You May Like