
देवसर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवसर की व्यवस्थाएं अव्यवस्थित हो चुकी हैं। मरीजों का आरोप है कि बीएमओ का अस्पताल में आना-जाना बेहद कम है। जिसके चलते अन्य चिकित्सक भी मनमानी करने लगे हैं। स्थिति यह है कि मरीज घंटों वेटिंग हॉल में डॉक्टरों का इंतजार करते रहते हैं। अस्पताल की सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। चारों ओर कचरा फैला रहता है और वार्डों में गंदगी बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब बीएमओ ही जिम्मेदारियों से दूर हैं, तो अन्य चिकित्सकों पर दबाव बनाना मुश्किल है। इसी लापरवाही के कारण सीएचसी देवसर की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुकी हैं।
