कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा सम्मानित

रायसेन।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सम्पूर्णता अभियान अंतर्गत कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया है। वह निवाड़ी जिला कलेक्टर रहते हुए सम्पूर्णता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह कार्यक्रम आज कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल में सम्पन्न हुआ। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा वर्तमान में जिला रायसेन कलेक्टर तथा तत्कालीन जिला निवाड़ी कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा सहित सात कलेक्टर्स को गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। अरूण कुमार विश्वकर्मा को यह गोल्ड मेडल निवाड़ी कलेक्टर रहते हुए सम्पूर्णता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि संपूर्णता अभियान नीति आयोग द्वारा 4 जुलाई 2024 से शुरू किया गया था। इस व्यापक अभियान का उद्देश्य देश भर के आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में 12 प्रमुख सामाजिक क्षेत्र संकेतकों की सौ प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करना है। यह अभियान चार जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक संचालित किया गया था।

Next Post

इंडिया गठबंधन ने किया रेड्डी का स्वागत, जिताने की अपील की

Wed Aug 20 , 2025
नयी दिल्ली, 20 अगस्त (वार्ता) इंडिया गठबंधन के सांसदों ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी का संसद भवन के सेंट्रल हॉल में बुधवार को अभिनंदन कर सभी सांसदों से उन्हें विजय बनाने की अपील की। इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने श्री […]

You May Like