मुंबई, 05 नवंबर (वार्ता) सिखों के पहले गुरु गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर बुधवार को घरेलू शेयर और मुद्रा बाजार बंद रहे।
कारोबारियों ने बताया कि स्थानीय अवकाश के कारण आज शेयर बाजार में किसी भी प्लेटफॉर्म पर कारोबार नहीं हुआ। मुद्रा बाजार भी आज बंद रहा।
उन्होंने बताया कि गुरुवार से बाजार में सामान्य कारोबार होगा।
