सागर: राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार 2014 बैच के आईएएस अधिकारी दिलीप कुमार यादव को सागर जिले का नवीन कलेक्टर पदस्थ किया गया है। श्री यादव वर्तमान में प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल के पद पर पदस्थ थे।
सागर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल भोपाल पदस्थ की गई है।इसी क्रम में 2016 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी संजीव कुमार सिन्हा को सागर जिले का नवीन पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है। श्री सिन्हा इससे पूर्व सेनानी, 14वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, ग्वालियर के पद पर पदस्थ थे। सागर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया को भोपाल पदस्थ किया गया है।
