रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास

आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज जडेजा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 1500 रन बनाने और 150 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। रवींद्र जडेजा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपना 150 विकेट पूरा किया। वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय और दुनिया के सातवें गेंदबाज बन गए हैं।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन रवींद्र जडेजा ने 13 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट चटकाए। जडेजा ने स्टब्स को आउट करके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपना 150 विकेट पूरा किया। WTC में 150 विकेट पूरे करके जडेजा ने इतिहास रच दिया। वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 150 बल्लेबाजों को आउट करने और 1500 रन बनाने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र क्रिकेटर हैं।

Next Post

बघाट सहकारी बैंक के 3.49 करोड़ रुपये के ऋण चूक मामले में सोलन पुलिस गारंटर को किया गिरफ्तार

Sun Nov 16 , 2025
सोलन/शिमला, 16 नवंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश में सोलन पुलिस ने एक निजी फर्म से जुड़े 3.49 करोड़ रुपये के ऋण चूक मामले में अदालत में बार-बार पेश नहीं होने पर शिमला के ठियोग से एक गारंटर को गिरफ्तार किया है। यह मामला बघाट सहकारी बैंक की गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों से जुड़े […]

You May Like