विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल, रणनीति तय करेंगे नेता प्रतिपक्ष सिंघार

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार शाम 7:30 बजे बी-12 (ए), 74 बंगला, भोपाल में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार करेंगे।बैठक का उद्देश्य 17 दिसंबर, बुधवार को होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र के लिए कांग्रेस विधायक दल की रणनीति और रूपरेखा को अंतिम रूप देना है।

विशेष सत्र में मध्यप्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने के विषय पर चर्चा प्रस्तावित है।कांग्रेस विधायक दल की बैठक में प्रदेश की आर्थिक स्थिति, किसानों, युवाओं, महिलाओं, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों एवं अन्य कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों के साथ विकास से जुड़ी वास्तविक चुनौतियों पर मंथन किया जाएगा। साथ ही सरकार की नीतियों की समीक्षा करते हुए उन प्रमुख मुद्दों को तय किया जाएगा, जिन्हें विशेष सत्र के दौरान सदन में उठाया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश को सचमुच विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए केवल नारों से नहीं, बल्कि ठोस नीतियों और ईमानदार राजनीतिक इच्छाशक्ति से काम लेना होगा। उन्होंने कहा कि विशेष सत्र औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि किसानों की आय, युवाओं के रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस विधायक दल विशेष सत्र में जनता की वास्तविक समस्याओं और प्रदेश के भविष्य की ठोस रूपरेखा मजबूती से रखेगा।

Next Post

भिंड में सुबह से खिली धूप, आसमान साफ, रात का पारा 1 डिग्री गिरा

Mon Dec 15 , 2025
भिंड: चंबल के भिंड शहर में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा है। कल जहां जिले में घना कोहरा था, वहीं आज सोमवार सुबह से मौसम बिल्कुल साफ है और धूप खिली हुई है। रात के तापमान में गिरावट आई है। आज सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज […]

You May Like

मनोरंजन